मोदीजी को बहुमत मिलता तो संविधान को अदल-बदल कर देते, हजारीबाग में बोले मल्लिकार्जुन खरगे

Mallikarjun Kharge in Hazaribagh: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने झामुमो-कांग्रेस गठबंधन के उम्मीदवारों का प्रचार किया. नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला.

Mallikarjun Kharge in Hazaribagh: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जन खरगे ने झारखंड में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया. सभा में उन्होंने हजारीबाग के मांडू विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे जयप्रकाश भाई पटेल के पक्ष में लोगों से वोट देने की अपील की. साथ ही नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना भी साधा. उन्होंने कहा कि अगर नरेंद्र मोदी को पूर्ण बहुमत मिल जाता, तो वे संविधान को अदल-बदल कर देते.

खरगे ने किया हेमंत सोरेन सरकार की उपलब्धियों का बखान

मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को यहां झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चल रही गठबंधन सरकार की उपलब्धियों का बखान किया. कहा कि सोरेन सरकार ने झारखंड की जनता के हित में कई बड़े निर्णय लिए. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला भी बोला. खासकर पीएम मोदी की गारंटी वाले बयान के लिए खरगे ने उन्हें आड़े हाथ लिया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कहते हैं कि ‘ये मोदी की गारंटी है…’. कहां है तुम्हारी गारंटी.

तुम्हारे वादों का कद भी तुम्हारे जैसा है – खरगे

खरगे ने कहा कि गारंटी कांग्रेस की नेता सोनिया गांधी ने दी थी. उनकी वजह से भूखे लोगों को आज अन्न मिल रहा है. उन्होंने नरेगा योजना की गारंटी दी थी. लोगों को साल 100 दिन के रोजगार की गारंटी मिली थी. आज मोदी की सरकार इस योजना को खत्म करने में लगी हुई है. खरगे ने नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘तुम्हारे वादों का कद भी तुम्हारे जैसा है. कभी भी नाप के देखो तो कम निकलता है.’ कहा कि प्रधानमंत्री बहुत झूठ बोलते हैं. असत्य बोलते हैं.

एससी-एसटी का आरक्षण क्यों नहीं बढ़ाते – मल्लिकार्जुन खरगे

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि पीएम मोदी अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) की बात करते हैं. आदिवासियों की बात करते हैं. हेमंत सोरेन की सरकार ने 2022 में एससी-एसटी के आरक्षण को बढ़ाने का प्रस्ताव पास करके भेजा था. आज भी वह प्रस्ताव राजभवन में पड़ा है. उसे मंजूरी क्यों नहीं दी जा रही. अगर आप एससी-एसटी-ओबीसी के हितैषी हो, तो आरक्षण को 14 फीसदी से बढ़ाकर 27 फीसदी क्यों नहीं करते.

हेमंत सोरेन सरकार के प्रस्ताव में क्या था

खरगे ने कहा कि 2022 में झारखंड सरकार ने जो प्रस्ताव केंद्र को भेजा था, उसमें ओबीसी आरक्षण को 14 फीसदी से बढ़ाकर 27 फीसदी करने की सिफारिश की गई थी. एससी का आरक्षण 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 12 प्रतिशत और एसटी का आरक्षण 26 प्रतिशत से बढ़ाकर 28 प्रतिशत करने का प्रस्ताव था. इसे अब तक मंजूरी नहीं दी गई.

Also Read

हेमंत सोरेन की सुरक्षा में गड़बड़ी की आशंका, हेलीपैड की करनी पड़ी खुदाई

झारखंड, बिहार, बंगाल में 17 ठिकानों पर सीबीआई की रेड, 30 लाख रुपए जब्त

निरसा विधानसभा को माना जाता था ‘लाल दुर्ग’, भाजपा की अपर्णा सेनगुप्ता ने लहरा दिया ‘भगवा’

पहले फेज के चुनाव के इस प्रत्याशी की सालाना कमाई सबसे ज्यादा, यह उम्मीदवार सबसे ‘गरीब’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >