अपनी शादी की तैयारी में बड़कागांव जा रहे युवक की दुर्घटना में मौत

महटिकरा में पिकअप वैन ने बाइक सवार को धक्का मार दिया. इससे बाइक चालक युवक की मौत हो गयी.

बड़कागांव.

महटिकरा में पिकअप वैन ने बाइक सवार को धक्का मार दिया. इससे बाइक चालक युवक की मौत हो गयी. बाइक पर बैठे एक युवक और सड़क किनारे खड़े दो व्यक्ति घायल हो गये. मृतक की पहचान केरेडारी प्रखंड के ग्राम कोदवे निवासी हुलास महतो का पुत्र अजय कुमार उर्फ डब्ल्यू के रूप में हुई. इसके अलावा तपेश्वर कुमार पिता सुरेश महतो, दो स्थानीय युवक दीपक कुमार, गोविंद कुमार घायल हो गये. इन घायलों के इलाज के लिए ग्रामीणों के सहयोग से बड़कागांव अस्पताल लाया गया. प्राथमिक इलाज हुआ. बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. घटना मंगलवार 11.30 बजे पूर्वाह्न की है. ग्रामीणों ने बताया कि युवक की शादी अगले माह चतरा में होने वाली थी. शादी की तैयारी के लिए बड़कागांव जा रहा था. थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह के समझा पर लोगों ने सड़क जाम नहीं की. ग्रामीणों के अनुसार पिकअप वैन (बीआर01जीएन-0546) बड़कागांव से केरेडारी की ओर जा रहा था. मोटरसाइकिल सवार केरेडारी के कोदवे गांव से बड़कागांव की ओर आ रहा था. 11.30 बजे पूर्वाह्न में महटिकरा के पास पिकअप गाड़ी ने उसे धक्का मार दिया. इसके कारण मोटरसाइकिल में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. इलाज के लिए बड़कागांव अस्पताल लाया गया. घायलों को बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >