कंजिया उवि भवन पर वज्रपात, पांच पंखे जले

विद्यार्थी अौर शिक्षक सुरक्षित

हजारीबाग. जिले के दारू थाना क्षेत्र के कंजिया उच्च विद्यालय भवन पर गुरुवार को जोरदार आवाज के साथ वज्रपात हुआ. इस समय विद्यालय में 101 बच्चे और शिक्षक उपस्थित थे. अचानक हुई इस घटना से भयभीत सभी इधर-उधर भागने लगे. बच्चे बेंच के नीचे छुप गये. वज्रपात के कारण विद्यालय की दीवार और छत आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गयी. स्कूल के पंखे और वायरिंग भी जल गये. हालांकि इस घटना में विद्यार्थियों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा. घटना गुरुवार की दोपहर करीब 2:30 बजे की है. वज्रपात के बाद शिक्षकों ने स्कूल की छुट्टी कर दी. जानकारी के अनुसार प्रधानाध्यापक योगेंद्र प्रसाद विद्यालय भवन के ऊपरी मंजिल के कमरे में कक्षा ले रहे थे. बारिश होने के कारण विद्यालय में बिजली नहीं थी. जिसके कारण शिक्षक खिड़की खोलकर बच्चों को पढ़ा रहे थे. इसी दौरान तेज आवाज के साथ विद्यालय भवन पर वज्रपात हुआ.

अधिकतर स्कूलों में तड़ित चालक नहीं :

जिले के अधिकांश सरकारी स्कूलों में तड़ित चालक यंत्र नहीं लगा है. जहां लगा भी है वहां देखरेख के अभाव में तड़ित चालक यंत्र या तो खराब हालत में हैं या फिर इसकी चोरी हो गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUNIL PRASAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >