केरेडारी से गणेश कुमार की रिपोर्ट
Hazaribagh News: झारखंड के हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र अंतर्गत कोले स्टेशन के पास गोलीबारी की घटना सामने आई है. बाइक में सवार दंपति पर अज्ञात अपराधियों ने गोली चलाया है. इस हमले में मंजू देवी की मौत हो गई. जबकि उनके पति विकास प्रजापति घायल हो गया. इस संदर्भ में जानकारी मिली है कि राय बस्ती निवासी विकास प्रजापति अपनी पत्नी मंजू देवी के साथ मोटरसाइकिल से रामगढ़ से खरीदारी कर घर लौट रहे थे. इसी दौरान खलारी-पतरातू मुख्य मार्ग पर कोल स्टेशन के सामने पुलिया के पास पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी.
गोलीकांड में दो लोग घायल, एक महिला की मौत
इस हमले में विकास प्रजापति की बाएं बांह में गोली लगी, जबकि मंजू देवी को सिर में गोली लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तुरंत बचरा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मंजू देवी को मृत घोषित कर दिया. वहीं विकास प्रजापति को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर कर दिया गया.
पुलिस की कार्रवाई और जांच शुरू
घटना की सूचना मिलते ही केरेडारी थाना के हेंदेगीर पिकेट पुलिस और पिपरवार पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी. पुलिस ने घटनास्थल से दो खाली खोखा के साथ कुछ सामान बरामद किया है और मामले की गहराई से छानबीन की जा रही है. वहीं केरेडारी पुलिस ने बचरा अस्पताल से मृतक मंजू देवी का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग शेख भिखारी मेडिकल अस्पताल भेज दिया है.
पारिवारिक विवाद और आरोप-प्रत्यारोप
जानकारी के अनुसार, मंजू देवी विकास प्रजापति की दूसरी पत्नी थी. जिसकी शादी 15 जुलाई 2020 को हजारीबाग स्थित मासीपीढ़ी निवासी सुरेश प्रजापति की पुत्री मंजू देवी से हुआ था, इनके दो बच्चे भी है, विकास बराबर मंजू के साथ मारपीट करता था और जहर खिलाने का प्रयास किया था. इस संबंध में 21 सितंबर 2025 को खलारी थाना में सनहा दर्ज कराया गया था. वही विकास की पहली पत्नी उड़ीसा के पूनम देवी है, जिसे बचरा में रखता था. साथ ही वह किसी अन्य तीसरी लड़की से फोन पर बातचीत करता था. वही दूसरी ओर मृतक की मां देवन्ति देवी ने केरेडारी थाना में आवेदन दिया है. जिसमे मृतक के पति बिकास प्रजापति, ससुर नरेश प्रजापति, ननद गुड़िया देवी, निशा देवी, पूजा देवी, ननदोई संदीप प्रजापति, संजय प्रजापति को आरोपी बनाया है.
यह भी पढ़ें: देवघर प्रीमियर लीग-13 फाइनल: ब्लैक रॉयल्स का जलवा, पिंक पैंथर को हराकर जीता खिताब
यह भी पढ़ें: टाटा वर्कर्स यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ से की मुलाकात
