चंद्रगुप्त कोल परियोजना के विस्थापित रैयतों का ऐलान, 7 सितंबर को सुशी इंफ्रा का घेराव

केरेडारी में चंद्रगुप्त कोल परियोजना से विस्थापित रैयतों ने अपनी मांगों को लेकर आंदोलन की चेतावनी दी है. 7 सितंबर को कंपनी के घेराव का निर्णय लिया गया है.

केरेडारी. चंद्रगुप्त कोल परियोजना से प्रभावित एवं विस्थापित रैयतों ने बुधवार को चट्टी बारियातु के कुरकुटिया मैदान में बैठक की. अध्यक्षता कौलेश्वर साव ने की, जबकि संचालन गुलदेव महतो ने किया. मुख्य अतिथि भाजपा झारखंड कार्यकारिणी सदस्य शिवलाल महतो और विशिष्ट अतिथि गोविंद माली मौजूद थे. बैठक में प्रभावित ग्रामीणों ने बारी-बारी से अपनी समस्याएं और शिकायतें रखीं.

समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो तेज होगा आंदोलन

शिवलाल महतो ने कहा कि कंपनी को मनमाने तरीके से काम करने के बजाय प्रभावित रैयतों और स्थानीय लोगों की समस्याओं का समाधान करना चाहिए. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि स्थानीय लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जायेगा.

7 सितंबर को सुशी इंफ्रा का घेराव

विस्थापित भू-रैयतों ने सात सितंबर 2026 को चंद्रगुप्त कोल परियोजना की एमडीओ कंपनी सुशी इंफ्रा के खिलाफ घेराव कार्यक्रम करने की घोषणा की. रैयतों ने कहा कि कार्यक्रम में क्षेत्र के सातों प्रभावित गांवों के विस्थापित रैयत और ग्रामीण शामिल होंगे.

रोजगार से लेकर मुआवजे तक उठेंगे मुद्दे

बैठक में रोजगार, मुआवजा, गैरमजरूआ जमीन के सत्यापन, विस्थापन नीति, प्रदूषण, ब्लास्टिंग से मकानों को हो रहे नुकसान और स्थानीय युवाओं को रोजगार देने सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई. रैयतों ने कहा कि इन सभी मांगों को लेकर कंपनी के समक्ष मजबूती से आवाज उठायी जायेगी.

ये भी पढ़ें: झारखंड में बालू का अवैध कारोबार बेखौफ, तीन माह में 17 हजार टन जब्त

सैकड़ों विस्थापित रैयत रहे मौजूद

मौके पर कुलेश्वर साव, संतोष साव, छोटन सिंह, बैजनाथ महतो, अनिल माली, अर्जन लाल महतो, उपेंद्र कुमार, रामेश्वर यादव, लालो साव और खेमराज महतो सहित सैकड़ों विस्थापित रैयत व ग्रामीण मौजूद थे.

ये भी पढ़ें: हर रोज एक बाइक चोरी करता था मास्टरमाइंड, 8 गिरफ्तार; रांची में ऐसे चलता था चोरी का खेल


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithun

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >