हजारीबाग के संत कोलंबस स्टेडियम में आज सजेगी 'करमा पर्व संध्या', मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की होंगी मुख्य अतिथि

हजारीबाग में करमा पर्व की पूर्व संध्या पर संत कोलंबस कॉलेज स्टेडियम में एक भव्य आदिवासी सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन हो रहा है. कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगी. इस आयोजन में झारखंड के विभिन्न जिलों से आदिवासी समाज के प्रतिनिधि शामिल होंगे.

हजारीबाग. हजारीबाग के संत कोलंबस कॉलेज स्टेडियम में बुधवार को एक भव्य कार्यक्रम होगा. यह 'करमा पर्व संध्या एवं आदिवासी सांस्कृतिक महोत्सव' करमा पर्व की पूर्व संध्या पर आयोजित किया जाएगा. सर्व आदिवासी समाज के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

आयोजक विक्की कुमार धान और विजय सिंह भोक्ता ने जानकारी दी कि इस महोत्सव में कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी, जबकि पूर्व मंत्री बंधु तिर्की समेत कई प्रमुख सामाजिक व आदिवासी नेता विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे.

झारखंड के 16 प्रखंडों और विभिन्न जिलों से जुटेंगे समाज के लोग

आयोजन समिति के अनुसार, कार्यक्रम में हजारीबाग जिले के सभी 16 प्रखंडों के साथ-साथ झारखंड के कई अन्य जिलों से भी समाज के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में भाग लेंगे. महोत्सव में मांदर की थाप और पारंपरिक करमा गीतों पर होने वाला लोकनृत्य मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगा. कार्यक्रम में झारखंडी कलाकार मैक्स भाई और नितेश कच्छप सहित कई अन्य नामचीन कलाकार अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे.

सुबह 11 से रात 9 बजे तक चलेगा कार्यक्रम

यह भव्य सांस्कृतिक महोत्सव सुबह 11 बजे से शुरू होकर रात नौ बजे तक लगातार चलेगा. आयोजकों ने समाज के सभी लोगों और क्षेत्रवासियों से अपनी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा को दर्शाने वाली पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने की अपील की है.

ये भी पढ़ें: चौपारण में GT रोड पर पलटा दूध पाउडर लदा ट्रक: बाल-बाल बचा चालक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By जयनारायण

जयनारायण प्रभात खबर से पिछले 22 वर्षों से जुड़े हुए हैं. इन्होंने जन सरोकार और खोजी पत्रकारिता से अपनी पहचान बनायी है. एक्सक्लूसिव खबरों के माध्यम से समाज के मुद्दों को मजबूती से सामने लाने का प्रयास करते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर के हजारीबाग ब्यूरो चीफ हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >