पेंसरा में मां मनसा देवी पूजा को लेकर निकली कलशयात्रा, 551 महिलाओं व कन्याओं ने लिया हिस्सा

बरकट्ठा के पेंसरा गांव में मां मनसा देवी पूजा के अवसर पर 551 महिलाओं ने भव्य कलशयात्रा निकाली. विधायक अमित यादव समेत कई गणमान्य लोग शामिल हुए. गांव में भक्तिमय माहौल है और 25-26 सितंबर को भंडारा, दुगोला व विसर्जन कार्यक्रम होगा.

बरकट्ठा. प्रखंड क्षेत्र के पेंसरा गांव में मां मनसा देवी पूजा को लेकर सोमवार को कलशयात्रा निकाली गयी. इसमें बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव, उपप्रमुख सूरजी देवी, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष प्रदीप प्रसाद और जिप प्रतिनिधि यमुना साव शामिल हुए. कलशयात्रा में गांव की 551 महिलाएं एवं कन्याएं शामिल हुईं.

श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर से कलश लेकर पूरे क्षेत्र का भ्रमण किया और उत्तरवाहिनी नदी से जल भरकर भगवती मंदिर पहुंचे. जलयात्रा के दौरान वापसी में श्रद्धालुओं ने हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की. इसके बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की गयी. पूजा महोत्सव को लेकर पूरे पेंसरा गांव का माहौल भक्तिमय बना हुआ है.

25 सितंबर को भंडारा एवं रात्रि में दुगोला कार्यक्रम होगा. वहीं 26 सितंबर को हवन, मेला और मां मनसा की प्रतिमा का विसर्जन किया जायेगा.

मौके पर कांग्रेस नेता मणिलाल चौधरी, रामसेवक प्रसाद, अशोक रविदास, मनोहर चौधरी, किशोरी चौधरी, मधुसूदन प्रसाद, रूपलाल महतो, सुधीर कुमार, सतीश चौधरी, उत्तीम महतो, अर्जुन रविदास, शंकर दयाल प्रसाद, छात्रधारी महतो, श्यामलाल ठाकुर, अर्जुन ठाकुर, किशुन महतो, नारायण पासवान, अशोक ठाकुर, कामेश्वर महतो, गंगाधर प्रसाद, भुवनेश्वर प्रसाद, रामचंद्र प्रसाद, शंकर प्रसाद, लेखराज प्रसाद और चुरामन महतो समेत काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Reyej

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >