जेएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 71 केंद्रों पर 29.22 अभ्यर्थी हुए शामिल

हजारीबाग में झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई। 71 केंद्रों पर 29.22% अभ्यर्थी शामिल हुए, सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।

झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा-2024 रविवार को जिले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न हुई. परीक्षा तीन पालियों में जिले के 71 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गयी. परीक्षा के लिए कुल 26,943 अभ्यर्थी पंजीकृत थे. इनमें 7,873 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 19,070 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे. इस प्रकार परीक्षा में कुल 29.22 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गयी. परीक्षा के सफल संचालन के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की थी. सभी परीक्षा केंद्रों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गयी थी. परीक्षा के दौरान किसी भी केंद्र से कदाचार या विधि-व्यवस्था संबंधी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली. विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए सदर अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा सभी परीक्षा केंद्रों के बाहर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू की गयी थी. इसके तहत परीक्षा केंद्रों की 100 मीटर की परिधि में परीक्षार्थियों को छोड़कर अन्य व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक लगायी गयी. अपर समाहर्ता महेंद्र छोटन उरांव ने कहा कि प्रशासनिक सतर्कता और सुरक्षा व्यवस्था के कारण परीक्षा शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष वातावरण में संपन्न हुई. परीक्षा में अभ्यर्थियों की उपस्थिति कम रही.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Jaynarayan

Published by: Priya Gupta

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >