दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत

केरेडारी मेन गेट के समीप सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

केरेडारी.

केरेडारी मेन गेट के समीप सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. युवक की घटनास्थल पर मौत हो गयी. युवक थाना क्षेत्र के पतरा कला निवासी राजेंद्र कुल्लू के पुत्र अमित कुल्लू हैं. घटना मंगलवार सुबह पांच बजे की है. घटना की सूचना मिलते ही केरेडारी पुलिस घटना स्थल पहुंच कर शव को कब्जे में लिया. पंचनामा तैयार कर शव को हजारीबाग पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. दुर्घटनाग्रस्त वाहन को पुलिस ने जब्त कर लिया. ग्रामीणों ने बताया कि युवक अपने मोटर साइकिल से घर की ओर जा रहा था. इसी दौरान केरेडारी गेट के समीप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने घर में घुस गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >