Jharkhand News: ACB की बड़ी कार्रवाई, RTO कार्यालय का क्लर्क 6 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

हजारीबाग में एसीबी ने आरटीओ कार्यालय में कार्यरत क्लर्क विकास कच्छप को रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल एसीबी आगे की कार्रवाई करने में जुट गयी है.

हजारीबाग: झारखंड में एसीबी ने भ्रष्टचार के खिलाफ एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है. मामला हजारीबाग का है. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने आरटीओ कार्यालय में पदस्थापित क्लर्क विकास कच्छप को रंगे हाथ छह हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है. फिलहाल एसीबी आगे की कार्रवाई करने में जुट गयी है.

परमिट रिनुअल कराने के नाम पर मांग रहा था पैसा

जानकारी के मुताबिक क्लर्क विकास कच्छप ने राज कुमार नामक एक शख्स से 6 हजार रुपये परमिट रिनुअल कराने के एवज में मांगा था. बता दें कि आवेदक विजय नामक बस संचालक का मालिक है और उनका बस रांची देवघर मार्ग पर चलता है. आवेदक यह पैसे नहीं देना चाहता था. इसलिए उसने इसकी शिकायत एसीबी हजारीबाग से की. आवेदक के आवेदन पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने तुरंत संज्ञान लिया और मामले का सत्यापन किया. इसके बाद एसीबी ने जाल बिछाया और आरोपी विकास कच्छप रंगे हाथों पकड़ा जिसमें इस बात की पुष्टि हो गयी. जिसके बाद एसीबी ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

गिरफ्तार करने के बाद दर्ज किया मामला

आरोपी विकास कच्छप को एसीबी की टीम ने जाल बिछा कर फंसाया और इसके बाद उसे रंगे हाथ पकड़ने के बाद उसे गिरफ्तार किया. इसके बाद विकास कच्छप के खिलाफ हजारीबाग थाना में कांड संख्या 11/24 के तहत दर्ज किया गया. बता दें, गिरफ्तार आरोपी विकास कच्छप हिनू, डोरंडा थाना क्षेत्र का निवासी है.

Also Read: ACB Trap: लातेहार से 20 हजार रुपए रिश्वत लेते एएसआई गिरफ्तार, एसीबी की टीम ने ऐसे दबोचा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >