कोडरमा सांसद को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर बांटी मिठाइयां

कोडरमा लोकसभा क्षेत्र की सांसद अन्नपूर्णा देवी को केंद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाये जाने पर बरकट्ठा में भाजपाइयों ने जश्न मनाया है.

बरकट्ठा.

कोडरमा लोकसभा क्षेत्र की सांसद अन्नपूर्णा देवी को केंद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाये जाने पर बरकट्ठा में भाजपाइयों ने जश्न मनाया है. दिव्य कल्याण आश्रम बरकट्ठा में भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने एक दुसरे को मिठाई खिलाकर मुबारकबाद दी. सांसद प्रतिनिधि सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य केदार साव ने कहा कि आजाद भारत में पहली बार कोडरमा सांसद को कैबिनेट में जगह मिली है. यह सम्मान अन्नपूर्णा देवी के नेतृत्व में कोडरमा लोकसभा का मान और सम्मान बढ़ा है. इस अवसर पर बेड़ोकला भाजपा मंडल अध्यक्ष भोला प्रसाद, रीतलाल प्रसाद, दुर्गानंद झा, वीरेंद्र मेहता, किसान मोर्चा अध्यक्ष छोटेलाल प्रसाद, राजकुमार मंडल, राजकुमार यादव, राजकुमार पंडित, सुनील प्रसाद, विजय यादव, दिलीप मंडल, बुलाकी प्रसाद समेत अन्य लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >