सूचना अधिकार मंच का सदस्य गांजा व अफीम के साथ गिरफ्तार, ऐसे हुई गिरफ्तारी

सदर एसडीपीओ महेश प्रजापति के अनुसार सूचना मिली थी कि एक बाइक से एक व्यक्ति अफीम व ड्रग्स लेकर डिस्ट्रिक्ट बोर्ड चौक की ओर से गुजर रहा है. सूचना के बाद थाना प्रभारी निशि कुमारी टीम के साथ डिस्ट्रिक्ट बोर्ड चौक पहुंचीं और जांच शुरू की. राजेश कुमार मिश्रा इसी क्रम में डिस्ट्रिक्ट बोर्ड चौक पहुंचा. उसकी बाइक की जांच की गयी, तो उससे काला प्लास्टिक में आधा किलो अफीम व ड्रग्स मिला.

सूचना अधिकार मंच के सदस्य राजेश कुमार मिश्रा को पुलिस ने डिस्ट्रिक्ट बोर्ड चौक के पास से आधा किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया है. अफीम की बरामदगी उसकी बाइक (जेएच-02एजे-1046) से हुई है. पुलिस के अनुसार उसके पास से एक लाख रुपया भी मिला है. इस संबंध में लौहसिंघना पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है. मामले को लेकर थाना में कांड संख्या 25-21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. आरोपी बड़ा बाजार सुभाष मार्ग-हजारीबाग का रहनेवाला है.

कैसे हुई गिरफ्तारी:

सदर एसडीपीओ महेश प्रजापति के अनुसार सूचना मिली थी कि एक बाइक से एक व्यक्ति अफीम व ड्रग्स लेकर डिस्ट्रिक्ट बोर्ड चौक की ओर से गुजर रहा है. सूचना के बाद थाना प्रभारी निशि कुमारी टीम के साथ डिस्ट्रिक्ट बोर्ड चौक पहुंचीं और जांच शुरू की. राजेश कुमार मिश्रा इसी क्रम में डिस्ट्रिक्ट बोर्ड चौक पहुंचा. उसकी बाइक की जांच की गयी, तो उससे काला प्लास्टिक में आधा किलो अफीम व ड्रग्स मिला.

थाना में जब्त अफीम व ड्रग्स की जांच की गयी, जिसके बाद इसकी पुष्टि हुई. इससे पूर्व भी एसडीओ आदित्य रंजन ने भी गांजा के साथ राजेश कुमार मिश्रा को पकड़ा था, लेकिन हिदायत देकर उसे छोड़ दिया गया था.

Posted By : Sameer Oraon

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >