नाली की सफाई किये बिना स्लैब ढलाई पर निगम ने लगाई रोक

नगर निगम क्षेत्र के जुलू पार्क में नाली निर्माण की अनियमितता की शिकायत स्थानीय लोगों ने निगम से की है.

हजारीबाग.

नगर निगम क्षेत्र के जुलू पार्क में नाली निर्माण की अनियमितता की शिकायत स्थानीय लोगों ने निगम से की है. शिकायत मिलने पर योजना कार्य के कनीय अभियंता विकास रवानी ने तत्काल निर्माण कार्य पर रोक लगा दी है. स्थानीय लोगों ने शिकायत की है. निगम ने पूर्व से निर्मित नाली पर स्लैब लगाने का कार्य कर रही है. इस योजना के संवेदक ने नाली की सफाई किये बगैर स्लैब को ढलाई कर रहा है. इससे इस नाली से बरसात में जल निकासी संभव नहीं है. शहरवासियों ने पहले नाली की सफाई करने के बाद स्लैब ढालने की मांग की है. इस स्लैब का निर्माण नगर निगम नागरिक सुविधा मद से करा रही. इस पर करीब तीन लाख रुपये खर्च किया जाना है. इस संबंध में जेई विकास ने बताया कि संवेदक पहले नाली की सफाई करें फिर स्लैब की ढलाई करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >