फुटबॉलर कोच व रेफरी के निधन पर शोकसभा

हजारीबाग रिटायर्ड फुटबॉल क्लब द्वारा ओरिया फुटबॉल मैदान में रविवार को फुटबॉलर कोच एवं रेफरी स्व हरीपदो तुरी उर्फ तुरी मामा के निधन पर शोकसभा का आयोजन किया गया.

हजारीबाग.

हजारीबाग रिटायर्ड फुटबॉल क्लब द्वारा ओरिया फुटबॉल मैदान में रविवार को फुटबॉलर कोच एवं रेफरी स्व हरीपदो तुरी उर्फ तुरी मामा के निधन पर शोकसभा का आयोजन किया गया. क्लब के सदस्यों एवं ओरिया फुटबॉल टीम के खिलाड़ी शामिल हुए. सभी सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी. रिटायर्ड फुटबॉल क्लब के सचिव अभय शंकर पासवान ने कहा कि तुरी मामा सरल स्वभाव मृद भाषी एवं एक अच्छे खिलाड़ी थे. हरीपदो तुरी मौर्या कालोनी के रहने वाले थे. शोकसभा में भैया मुरारी सिन्हा, रिटायर्ड फुटबॉल क्लब के कार्यकारी अध्यक्ष जमाल अहमद, संयुक्त सचिव अबोध राम, सूरज थापा, सुनील सिंह, ललन राम, नवयुवक क्लब ओरिया के अध्यक्ष विनय यादव, राजेश्वर राम सहित कई खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >