हजारीबाग. हजारीबाग उपायुक्त हेमंत सती के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा टीम ने सोमवार को झंडा चौक स्थित विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया. यह निरीक्षण खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी हजारीबाग मो. मंजर हुसैन के नेतृत्व में हुई. कार्रवाई के दौरान करीब 25 किलो बासी व फफूंद लगी मिठाई बरामद की गयी. जिसे मौके पर ही नष्ट करा दिया गया.
अलग-अलग दुकानों से मिलें फूफंद वाली मिठाई
टीम ने जलपान मिष्ठान भंडार, शारदा मिष्ठान भंडार, सिलाव खाजा दुकान, बबुआ मिष्ठान भंडार, गणपति भोजनालय, शदानंद मिष्ठान भंडार और टीओलोजी रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया. जलपान मिष्ठान भंडार, शारदा मिष्ठान भंडार और सिलाव खाजा दुकान में बासी व फफूंद लगी मिठाई मिली.
ये भी पढ़ें: हजारीबाग में सात ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक पेडलर गिरफ्तार
14 दिनों के भीतर करे व्यवस्था सुनिश्चित
खाद्य सुरक्षा टीम ने संबंधित प्रतिष्ठानों को 14 दिनों के भीतर किचन, मिठाई रखने के स्थान तथा दीवारों पर जमी काई और मकड़ी के जालों की सफाई कराने का निर्देश दिया. साथ ही परिसर में प्रभावी पेस्ट कंट्रोल की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा. खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने कहा कि खाद्य सुरक्षा व स्वच्छता मानकों का पालन अनिवार्य है. निर्देशों की अनदेखी पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत कार्रवाई की जायेगी. अभियान में अम्ब्रीस पांडे, श्वेता त्रिपाठी, विकास शर्मा, सूरज कुमार व धनेश्वर प्रसाद कुशवाहा समेत अन्य कर्मी शामिल थे.
ये भी पढ़ें: चौपारण सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत
