बीएलओ को घर-घर जाकर मतदाता की पहचान का निर्देश

मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य को लेकर प्रशिक्षण

हजारीबाग. मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य को लेकर नगर निगम कार्यालय भवन में तीन दिवसीय प्रशिक्षण चल रहा है. यह प्रशिक्षण 14 जुलाई तक चलेगा. प्रशिक्षण में निगम क्षेत्र के 185 मतदान केंद्रों के बीएलओ को प्रशिक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि सभी मतदान केंद्र और मतदाताओं के घर-घर जाकर मतदाता की पहचान करनी है. इसमें मतदाता को मतगणना पत्र दिया जायेगा. जिसमें 11 पहचान पत्र दस्तावेजों में से एक दस्तावेज संलग्न कर मतदाता को जमा करना है. इसके बाद मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन की तैयारी होगी. इस प्रकाशन में छूटे हुए मतदाता को प्रपत्र छह भरना होगा. जिसमें घोषणा पत्र के साथ पहचान पत्र दस्तावेज भी जमा करना पड़ेगा. सहायक नगर आयुक्त विपिन कुमार ने बताया कि इस सर्वेक्षण के दौरान सभी बीएलओ अपने मतदाताओं की पहचान कर उनका नाम जोड़ने, सुधारने का भी कार्य करेंगे.

कौन-कौन से हैं पहचान पत्र

पहचान पत्र में एक जुलाई 1987 से पहले सरकार, स्थानीय, प्राधिकारियों, बैंकों, डाकघर, एलआइसी, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों द्वारा भारत में जारी कोई भी पहचान पत्र, किसी भी केंद्रीय सरकार, राज्य सरकार, पीएसयू के नियमित कर्मचारी, पेंशनभोगी को जारी किया गया कोई पहचान पत्र, सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी जन्म प्रमाण पत्र, मान्यता प्राप्त बोर्ड, विश्वविद्यालय द्वारा जारी मैट्रिक का शैक्षणिक प्रमाण पत्र, सक्षम राज्य प्राधिकारी द्वारा स्थायी निवास प्रमाण पत्र, वन अधिकार प्रमाण पत्र, ओबीसी, एससी, एसटी या सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी जाति प्रमाण पत्र, राज्य-स्थानीय प्राधिकारी द्वारा तैयार परिवार रजिस्टर, सरकार द्वारा कोई भूमि-मकान आवंटन प्रमाण पत्र या राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर जहां भी मौजूद हो उसका प्रमाण पत्र संलग्न कर सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUNIL PRASAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >