हजारीबाग में जंगली हाथी का कहर: 19 वर्षीय युवक को कुचलकर मार डाला, इलाके में दहशत

Hazaribagh Elephant Attack: हजारीबाग जिले के चुरचू प्रखंड में 19 वर्षीय युवक को जंगली हाथी ने कुचलकर मार डाला. युवक जंगल के रास्ते रिश्तेदार के घर से लौट रहा था तभी बिछड़ा हुआ हाथी सामने आ गया. घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई.

Hazaribagh Elephant Attack, चरही, (हजारीबाग): हजारीबाग जिले के चुरचू प्रखंड के आंगो थाना क्षेत्र में 16 अक्टूबर की सुबह निरंजन कुमार (19) पुत्र बाल गोविंद सिंह को जंगली हाथियों ने कुचलकर मार डाला. घटना की जानकारी मौके पर मौजूद लोगों ने दी. बताया जा रहा है कि युवक अपने रिश्तेदार के घर (गोसी बस्ती, घाटो थाना क्षेत्र) से लौट रहा था. इस दौरान सुबह लगभग 7 बजे हरली जंगल के रास्ते में एक बिछड़ा हुआ हाथी उसके सामने आ गया और वह युवक को अपनी चपेट में ले लिया. युवक का शव जंगल के खरकनवा नामक स्थान पर मिला.

रास्ते से गुजर रहे लोगों ने दी जानकारी

आने-जाने वाले लोगों ने तुरंत युवक की पहचान कर ग्रामीणों को सूचित किया. हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और आंगो थाना के पुलिस और वन अधिकारियों को इसकी जानकारी दी. आंगो थाना प्रभारी जानू कुमार, दारू प्रभारी वनपाल कुंदन कुमार, कनहरी पूर्वी प्रभारी वनपाल मुकेश कुमार और हरली वनरक्षक अजित कुमार तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे. सभी अधिकारियों ने शव को बरामद कर, मृतक के पिता के लिखित आवेदन के आधार पर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया.

Also Read: हजारीबाग में BRP-CRP को दीपावली का तोहफा, मानदेय में 3 फीसदी की बढ़ोतरी

गांव में कई दिनों से घूम रहा है झुंड से बिछड़ा हुआ हाथी

घटना की खबर आग की तरह मृतक के गांव और उसके आसपास के इलाकों में फैल गयी. जिसके बाद कई लोग मृतक के घर पहुंचे. स्थानीय लोगों के अनुसार, क्षेत्र में झुंड से एक बिछड़ा हुआ हाथी कई दिनों से भटक रहा है. इस वजह से ग्रामीणों में भय का माहौल है. दूसरी तरफ मृतक के परिजन रो-रोकर बुरे हाल में हैं.

Also Read: राष्ट्रीय मंच पर चमका सरायकेला, कल दिल्ली में मिलेगा सम्मान, जानिए वजह

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >