Hazaribagh News: विकास राणा बने, विश्वकर्मा समाज के प्रदेश अध्यक्ष

Hazaribagh news: झारखंड के विकास राणा को बनाया गया विश्वकर्मा समाज का प्रदेश अध्यक्ष, जिसकी बैठक बुधवार को रांची में हुई.

Hazaribagh News: झारखंड प्रदेश विश्वकर्मा समाज बैठक बुधवार को रांची में हुई. अध्यक्षता विश्वकर्मा समाज के प्रदेश अध्यक्ष विकास राणा व संचालन प्रदेश प्रधान महासचिव संतन शर्मा ने किया. बैठक में नयी कार्यसमिति का गठन किया गया. इसमें विकास राणा को तीसरी बार समाज का अध्यक्ष चुना गया.

इसके साथ ही सभी जिलाें में विश्वकर्मा समाज का सम्मलेन करने, जिला कमेटी बनाने, त्रिमासिक पत्रिका का प्रकाशन करने, विधानसभा चुनाव में समाज संगठित होकर समाज के प्रत्याशी को समर्थन देना, 17 सितंबर भगवान विश्वकर्मा पूजा मनाने, सदस्यता अभियान चलाने समेत कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए.

बैठक में डोमन राणा, धनेश्वर राणा, संजय शर्मा, पंडित देवराज शर्मा, दिलीप शर्मा, शिवकिशोर शर्मा, देवनाथ राणा समेत कई लोग शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >