बीएसएफ मेरू कैंप में 500 पौधे लगाये गये

बीएसएफ मेरू कैंप ने पर्यावरण दिवस मनाया गया. इस दौरान पौधरोपण, जल संरक्षण अभियान, ऊर्जा संरक्षण, सफाई अभियान का आयोजन किया गया.

हजारीबाग.

बीएसएफ मेरू कैंप ने पर्यावरण दिवस मनाया गया. इस दौरान पौधरोपण, जल संरक्षण अभियान, ऊर्जा संरक्षण, सफाई अभियान का आयोजन किया गया. पर्यावरण दिवस भूमि बहाली, मरू स्थलीकरण और सूखा सहनशीलता पर प्रकाश डाला. सीमा सुरक्षा बल मेरू कैंप में महानिरीक्षक, प्रशिक्षण केंद्र के केएस बन्याल की ओर से पौधरोपण कार्यक्रम हुआ. महानिरीक्षक ने स्वयं पौधा लगाकर इस अभियान की शुरुआत की. विभिन्न प्रकार के छायादार व फलदार के 500 से अधिक पौधे लगाकर इस कार्य में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया. केएस बन्याल ने कहा कि स्वस्थ पर्यावरण हमारे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण है. इसके बिना स्वस्थ रहने की कल्पना करना मुश्किल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >