स्कूलों के समय में परिवर्तन

स्कूल के समय में बदलाव किया गया है. गर्मी को देखते हुए झारखंड सरकार ने अधिसूचना जारी की है.

हजारीबाग.

अत्यधिक गर्मी के कारण स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया. अब सरकारी स्कूल कक्षा एक से आठवीं सात बजे खुलेंगे. दिन के 11:30 बच्चों को छुट्टी मिलेगी. वहीं, कक्षा नौवीं से 12वीं के विद्यार्थी सुबह सात बजे स्कूल पहुंचेंगे. दोपहर 12:00 बजे स्कूल छुट्टी होगी. डीइओ प्रवीन रंजन व डीएसइ संतोष गुप्ता दोनों शिक्षा अधिकारियों ने राज्य से आदेश प्राप्त के बाद अपने-अपने स्कूल प्रबंधन को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किया है. इसमें प्रार्थना सभा, खेलकूद एवं अन्य गतिविधि धूप में संचालित नहीं होगा. वहीं, मध्याह्न भोजन पहले की तरह जारी रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >