अन्नपूर्णा देवी की जीत पर बरकट्ठा में निकाला विजय जुलूस

कोडरमा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी की जीत पर बरकट्ठा में भाजपाइयों ने विजय जुलूस निकाला.

बरकट्ठा.

कोडरमा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी की जीत पर बरकट्ठा में भाजपाइयों ने विजय जुलूस निकाला. दिव्य कल्याण आश्रम बरकट्ठा में लोगों ने मिठाइयां बांटी और जमकर आतिशबाजी की. जुलूस में शामिल विधायक अमित कुमार यादव ने कहा कि यह जीत कोडरमा लोकसभा क्षेत्र की जनता की जीत है. भाजपा कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का असर है कि कोडरमा लोकसभा में दोबारा भाजपा को बंपर जीत मिली है. उन्होंने कहा कि जीत से क्षेत्र में विकास कार्य को गति मिलेगी साथ ही केंद्र में मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनकर भारत की नयी गाथा लिखी जाएगी. विजयी जुलूस में बरकट्ठा भाजपा मंडल अध्यक्ष टुकलाल नायक, भोला प्रसाद, बिंदु सोनी, अनिल आजाद, कुलदीप पांडेय, केदार साव, भाजयुमो प्रखंड अध्यक्ष टिंकू प्रसाद, अशोक कुमार गुप्ता, संजय यादव, नरेश प्रसाद, राजकुमार मंडल, रीतलाल प्रसाद, मुकेश यादव, बिरेंद्र मेहता, संजय गुप्ता, राजकुमार यादव, सरयू यादव समेत संख्या में लोग शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >