लोकहित अधिकार पार्टी के लोस प्रत्याशी ने किया कई गांव का दौरा

लोकहित अधिकार पार्टी के हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के उम्मीदवार कुंज बिहारी साहू बड़कागांव विधानसभा के विभिन्न गांवों का दौरा किया.

बड़कागांव.

लोकहित अधिकार पार्टी के हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के उम्मीदवार कुंज बिहारी साहू बड़कागांव विधानसभा के विभिन्न गांवों का दौरा किया. बड़कागांव के नापो खुर्द, नापोकलां, खराटी, शहीद कई गांव में जाकर समर्थन मांगा. हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र प्रभारी रामविलास साव ने कहा कि कुंज बिहारी साहू गरीब जरूर है, पर गरीब वंचित शोषित उपेक्षित कमजोर पीड़ित विस्थापित लोगों के लिए दरियादिली दिखाते हैं. सभी के सुख-दुख में शामिल रहते हैं. मौके पर कृष्ण कुमार, राजन कुमार, शम्भू कुमार साहू, कुलदीप कुमार, जुगेश्वर साहू धनेश्वर साहू शिव साहू, परमेश्वर साहू, उर्मिला कुमारी, शीला देवी, शांति कुमारी, माधव देवी, बालमती देवी, तेतरी देवी सहित दर्जनों महिला पुरुष उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >