गर्मी से जन-जीवन बेहाल, पेयजल के लिए लोग परेशान

भीषण गर्मी पड़ने से जन-जीवन बेहाल हो गया है. सुबह आठ बजते ही तापमान चढ़ने लगता है. नौ बजे से सूर्य आग उगलना शुरू कर देता है.

चरही.

भीषण गर्मी पड़ने से जन-जीवन बेहाल हो गया है. सुबह आठ बजते ही तापमान चढ़ने लगता है. नौ बजे से सूर्य आग उगलना शुरू कर देता है. गर्मी के कारण लोग अपने-अपने घरों में दुबक जाते हैं. लोग शाम छह बजे थोड़ी राहत के सांस ले पाते हैं. तपती धूप और लू के थपेड़ों से ग्रामीण बेहाल हो गए हैं. क्षेत्र के नदी, नाले, कुआं, तालाब, आहरा, पोखर, डाड़ी, चुआं, चापानल और बोरिंग का जलस्तर घटता जा रहा है. पानी के लिए मानव जीवन से लेकर पशु-पक्षी, जंगली जानवर और मवेशियों में अभी से ही हाहाकार मचने लगा है. सरकार द्वारा चलायी गयी योजना घर-घर जल-नल एक दिखावा बनकर रह गया है. ग्रामीणों को कभी-कभार ही इससे पानी मिल पाता है. इस योजना से कई घर अभी भी वंचित हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >