बारिश से धंसा नदी पर बनी पुलिया का गार्डवाल

जिला प्रशासन से शीघ्र गार्डवाल की मरम्मत कराने की अपील

चरही. प्रखंड के जरबा पंचायत के मुकरू से हेंदेगढ़ा पंचायत के निमाडीह गांव को जोड़ने वाली पुलिया के गार्डवाल का कुछ हिस्सा भारी बारिश के कारण धंस गया है. रविवार को ग्रामीणों के साथ प्रखंड प्रमुख निरंजन प्रसाद नायक एवं जिप सदस्य बासुदेव करमाली ने पुलिया का निरीक्षण किया. दोनों प्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन से शीघ्र गार्डवाल की मरम्मत कराने की अपील की है. इस पुलिया से प्रखंड के लगभग सात गांव के लोग आवागमन करते हैं.

बीओआइ के एसोसिएशन ने किया पौधरोपण

हजारीबाग. बैंक ऑफ इंडिया एससी-एसटी, ओबीसी एसोसिएशन हजारीबाग अंचल द्वारा रविवार को विनोबा भावे विवि परिसर में पौधरोपण किया गया. इस दौरान 100 से अधिक विभिन्न प्रकार के पौधे लगाये गये. मुख्य अतिथि एसोसिएशन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बिंदेश्वर प्रसाद थे. इसके अलावे जिला के एलडीएम, अंचल उपाध्यक्ष किशोर कुमार, सहायक महासचिव शिव कुमार यादव, गौतम कुमार केशरी, नीलिमा मिंज, झब्बू करमाली उपस्थित थे. कार्यक्रम को सफल बनाने में विवि के डिपार्टमेंट ऑफ़ एजुकेशन ने सहयोग किया. मौके पर डिपार्टमेंट के डाॅ तनवीर यूनुस, डाॅ मृत्युंजय प्रसाद, डाॅ रजनीश कुमार, डाॅ विनीता बांकिरा, डाॅ अमिता कुमारी, डाॅ शालिनी अविद्या, डाॅ कुमारी भारती, अमिताभ सामंता, डाॅ सरोज रंजन, डाॅ इंद्राणी कुजूर, डाॅ अजहर, डाॅ अशिष आनंद, डाॅ सुनील कुमार अग्रवाल, डाॅ विनोद रंजन, डाॅ अविनाश कुमार, अमित कुमार, नयूम अनवर, राम पदारथ सिंह, रवि कुमार रवि समेत बीओआइ के पदाधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUNIL PRASAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >