निकाह से पहले दूल्हा फरार, प्रेमी के घर के बाहर धरने पर बैठी युवती

झारखंड के चौपारण में निकाह से ठीक पहले युवक के फरार होने पर युवती धरने पर बैठ गई. उसने आरोप लगाया कि वह शादी का झांसा देकर 3 सालों से शारीरिक शोषण कर रहा था.

हजारीबागः प्रेम-प्रसंग में अक्सर लोग एक दूसरे के साथ जिंदगीभर जीने-मरने की कसमें खाते हैं. अपने परिवार वालों के खिलाफ जाकर शादी तक कर लेते हैं कुछ ऐसा ही एक मामला हजारीबाग जिले के चौपारण प्रखंड के चक गांव से सामने आया है जो इस वक्त चर्चा का विषय बना हुआ है. बताया जा रहा है कि एक युवक अपनी निकाह से ठीक पहले फरार हो गया जिसके बाद युवकी उसके घर के बाहर धरने में बैठ गई.

पिछले 3 सालों से था प्रेम-प्रसंग

मामले में युवती ने बरही महिला थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है. आवेदन के अनुसार, चक गांव निवासी मुजाहिद अंसारी का युवती के साथ पिछले 3 सालों से प्रेम प्रसंग था. इस दौरान युवती की शादी कहीं दूसरी जगह तय हो गई. आवेदन में आरोप है कि युवक उसे अपने साथ चक गांव ले आया.

दुल्हन के जोड़े में इंतजार करती रही युवती

22 जुलाई की शाम दोनों को लराही रोड पर ग्रामीणों ने रोका, जहां दोनों ने खुद को पति-पत्नी बताया. इसके बाद दोनों पक्षों की सहमति से निकाह कराने का निर्णय लिया गया. ग्रामीणों के अनुसार, युवती दुल्हन के जोड़े में मस्जिद पहुंच गई, लेकिन युवक तैयार होने का बहाना बनाकर घर चला गया और उसके बाद वहां से फरार हो गया.

शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण- युवती

मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन युवक के परिजन पहले ही घर में ताला लगाकार फरार मिले. युवती का आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर 3 सालों तक उसका यौन शोषण किया. वहीं, युवती के पिता ने युवक को भगाने में गांव के एक व्यक्ति की भूमिका होने का आरोप लगाया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >