रांची से लता रानी की रिपोर्ट
Hazaribagh News: हजारीबाग मुकुंदगंज हरद रोड दीनबंधु बीएड कॉलेज के सामने इन दिनों आलीशान शादी का खूबसूरत नजारा देखा जा सकता है. स्थानीय लोग इसे ‘अंबानी लेवल’ की शादी का दर्जा दे रहे हैं. 16 तारीख से शादी की रस्में विधि विधान से शुरू हो चुकी हैं. वहीं, रविवार यानी की आज संगीत है.
संगीत में ये कलाकार होंगे शामिल
संगीत समारोह में एक्टर गोविंदा, एक्ट्रेस वामिका गब्बी और अक्षरा सिंह जैसे मशहूर कलाकार शरीक होंगे, साथ हीं प्रस्तुति देंगे.
10-12 एकड़ में फैला भव्य पंडाल
शादी समारोह में 1000 लोगों को आमंत्रित किया गया है. शादी समारोह को आलीशान रूप देने के लिए पिछले 20- 25 दिनों से यहां पर टेंट का काम चला. बंगाल के कारीगरों ने कलाकारी की है. फिल्मी हस्तियों के अलावा नेता राजनेता के भी जुटने की उम्मीद जताई जा रही है.
स्थानीय लोगों को मिला रोजगार
दूल्हा ऋषभ सिंह के मामा टुनटुन सिंह ने बताया कि शादी में गोविंदा और कई एक्टर, एक्ट्रेस शामिल हो रहे हैं. परफॉर्मेंस के बाद उन्हें 20 अप्रैल तक शादी में रुकने का भी आमंत्रण दिया जाएगा. उन्होंने बताया कि शादी में स्थानीय कारीगरों को रोजगार देने का प्रयास किया गया है.
दूल्हा-दुल्हन का परिचय
बता दें कि फॉरेस्ट कॉलोनी हुरहुरु निवासी दूल्हा ऋषभ सिंह आईआईएम से एमबीए हैं और कमांडो सिक्योरिटी इंडस्ट्रियल फोर्स के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं. वहीं, निधि उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं. ऋषभ के पिता नवल किशोर सिंह कंपनी के प्रोपराइटर है.
यह भी पढ़ें: बोकारो में रंगेहाथ पकड़े गए CCL के अफसर: सेवानिवृत्त कर्मी के बेटे से घूस लेते दबोचे गए, पूरे दिन चली छापेमारी
यह भी पढ़ें: 16 हजार लीटर पानी का संकट होगा दूर: सरायकेला के राजनगर में खराब पड़ी जलापूर्ति योजना जल्द होगी बहाल
