वनस्पति विज्ञान विभाग ने पोर्टल लांच की

वनस्पति विज्ञान विभाग परिसर की वानस्पतिक संपदा का डिजिटल दस्तावेजीकरण

हजारीबाग. विनोबा भावे विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग ने परिसर की वानस्पतिक संपदा के डिजिटल दस्तावेजीकरण की अनूठी पहल की है. शनिवार को स्वामी विवेकानंद सभागार में इंटर यूनिवर्सिटी एक्सीलेटर सेंटर, नयी दिल्ली के निदेशक प्रो अविनाश चंद्र पांडेय ने इस डिजिटल पोर्टल का अनावरण किया. कुलपति प्रो चंद्र भूषण शर्मा की सोच और विभागाध्यक्ष डॉ अविनाश कुमार के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने यह कार्य मात्र तीन माह के रिकॉर्ड समय में पूरा किया है. इस सर्वे में मुख्य द्वार, तालाब, वानस्पतिक उद्यान और शैक्षणिक भवनों के आसपास करीब 1600 पौधों का दस्तावेजीकरण किया गया. इसमें 100 एंजियोस्पर्म, 10 जिम्नोस्पर्म और 15 फर्न प्रजातियां चिह्नित की गयीं. अब यह पोर्टल आम लोगों के लिए उपलब्ध है, जिससे कोई भी विश्वविद्यालय की वेबसाइट के होम पेज पर दिये गये लिंक के माध्यम से पौधों की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकता है. इस कार्य में पीजी सेमेस्टर-3 के विद्यार्थियों के साथ शोधार्थी मिताली गुप्ता, काजल सोनी, आस्था निरुपम और नेहा कुमारी का विशेष योगदान रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >