कलश यात्रा के साथ महायज्ञ शुरू

कलश यात्रा में शामिल हुईं 251 महिलाएं व कन्याएं

टाटीझरिया. प्रखंड के बंशी, खंभवा, बांडी गांव में नवनिर्मित ग्राम देवी मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा सह शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ शनिवार को कलश यात्रा के साथ हुआ. 251 महिलाएं और कुंवारी कन्याओं ने अपने सिर पर कलश लेकर यात्रा शुरू की. कलश यात्रा खंभवा बांध पहुंची, जहां यज्ञाचार्य मनोज पांडेय, धनंजय पांडेय, गोविंद पांडेय, सुरेश पांडेय, ब्रह्मचर्य पांडेय, प्रमोद पांडेय, प्रवीण पांडेय, अभिमन्यु पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश में जल भराया. जय माता दी, जय श्रीराम, जय-जय श्रीराम के जयकारा गूंजता रहा. विधि विधान से कलश की स्थापना की गयी. यज्ञ के पहले दिन कलश यात्रा के बाद पंचांग पूजन और मंडप प्रवेश हुआ. सात दिनों तक चलने वाले इस महायज्ञ के दौरान संध्या में प्रवचन होगा. यज्ञ को लेकर यज्ञ स्थल, मंदिर सहित आसपास के क्षेत्रों में आकर्षक लाइटिंग व साज सज्जा की गयी है. कलशयात्रा में प्रमुख संतोष मंडल, उप प्रमुख रवि वर्णवाल, जिप सदस्य राम प्रसाद, मुखिया कांति देवी, मुखिया सुरेश यादव, पंसस राजेश यादव, उपेंद्र पांडेय, पंसस राजेश यादव, परमेश्वर यादव, राजू यादव, महेश अग्रवाल, रवि सिंह, कृष्णा साव, यज्ञ समिति के अध्यक्ष कृष्णा सिंह, सचिव प्रदीप सिंह, कोषाध्यक्ष सुखदेव महतो, राजू रंजन सिन्हा, मदन यादव, ब्रजकिशोर सिंह, प्रवीण बॉबी, इंद्रदेव यादव समेत अन्य शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >