नये उपायुक्त हेमंत सती ने पदभार संभाला

कहा, जिले के समग्र विकास एवं जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता

हजारीबाग. नव पदस्थापित उपायुक्त हेमंत सती ने हजारीबाग के 139वें उपायुक्त के रूप में योगदान दिया. उन्हें निवर्तमान उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने प्रभार सौंपा. इसके बाद निवर्तमान उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह जिले के प्रशासनिक अधिकारियों-कर्मचारियों से मिले. सहयोग के लिए आभार जताया. नव पदस्थापित उपायुक्त को शुभकामनाएं दी. हेमंत सती 2017 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आइएएस) के अधिकारी हैं. पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने जिले के समग्र विकास एवं जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करने की बात कही.

नये एसपी अमन कुमार ने संभाला कार्यभार

हजारीबाग. जिले के नये एसपी अमन कुमार ने शनिवार को पूर्व पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन से पदभार ग्रहण किया. एसपी कार्यालय में पदभार हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी की गयी. अमन कुमार ने कहा कि कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करना प्राथमिकता होगी. अपराध नियंत्रण, जनता के साथ बेहतर संवाद और पुलिसिंग को बेहतर बनाने का प्रयास किया जायेगा. निवर्तमान एसपी अंजनी अंजन ने अपने कार्यकाल के अनुभव को साझा करते हुए नये एसपी को शुभकामनाएं दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >