बड़कागांव में घुरती रथ यात्रा मेला आज

बड़कागांव में घुरती रथ यात्रा मेला पांच जुलाई को होगा.

4हैज24में- मेला को लेकर भगवान जगन्नाथ का पूजा करते बड़कागांव. बड़कागांव में घुरती रथ यात्रा मेला पांच जुलाई को होगा. नौ दिवसीय रथ यात्रा महोत्सव पर भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा व भाई बलभद्र मौसीबाड़ी में है. पुजारी चिंतामणि महतो प्रातः और संध्या में पूजन, आरती की जा रही है. प्रात: व संध्या में भगवान जगन्नाथ को भोग लगाया जा रहा है. भक्त भगवान का दर्शन और पूजा कर रहे हैं. पूजन के बाद लोगों के बीच प्रसाद वितरण किया जा रहा है. नौ दिन के बाद पांच जुलाई की शाम भगवान जगन्नाथ घुरती रथ से मंदिर लौटेंगे. मेला को संपन्न कराने के लिए अध्यक्ष जय हिंद महतो, उपाध्यक्ष पिंटू गुप्ता, सचिव हरिनाथ राम, उपसचिव पवन महतो, कोषाध्यक्ष अनिल प्रसाद दांगी, उपकोषाध्यक्ष रविंद्र लाल, मनोरंजन मंत्री बंधन महतो, संरक्षक दर्शन महतो, अंतू महतो, मनोज गुप्ता, चमन महतो, द्वारका महतो, रामसेवक सोनी, संयोजक पदुम महतो, चंदा प्रभारी कुलेश्वर महतो, चंद्रू महतो, प्रीतम महतो, डोमन महतो, रामचंद्र साह, महेश्वरी राम, सजावट मंत्री कीर्तन महतो, प्रकाश महतो, वीरेंद्र महतो, चैतलाल महतो, संगठन मंत्री इंग्लेश सोनी, संजय कुमार, मीडिया प्रभारी संजय सागर, दीपक सिन्हा, पिंटू कुशवाहा, शिबू महतो, कैलाश महतो, आनंद कुमार महतो आदि मुख्य भूमिका निभा रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >