इचाक.थाना क्षेत्र के कुरहा गांव मे संचालित दो आरा मिल मे वन प्रमंडल पदाधिकारी मोहित वंशल के नेतृत्व मे वन विभाग की टीम ने छापामारी की. दोनों आरा मिल को सील करते हुए चार ट्रैक्टर बोटा एवं चीरा हुआ लकड़ी को भी जब्त किया गया. छापामारी दल में वन क्षेत्र पदाधिकारी सत्येंद्र कुमार चौधरी, वनपाल बेदिया भूषण केसरी समेत वन विभाग के दर्जनों वनरक्षी एवं इचाक पुलिस के जवान शामिल थे. वनपाल वेदिया भूषण केशरी ने बताया कि इस दौरान आरा मिल के संचालक भुवनेश्वर मेहता, सुलेमान हेंब्रम एवं राहुल साव को गिरफ्तार किया गया. बाद मे तीनों को बांड पर छोड़ दिया गया.
वाइल्ड लाइफ सेंचुरी से पांच किलोमीटर दायरे में आने के कारण दोनों मिल का संचालन करने पर प्रतिबंध लगाया गया था. लेकिन मिल संचालक नागेश्वर मेहता एवं हरिनाथ साव के द्वारा हाई कोर्ट में केस दर्ज किया गया था. इसके बाद वर्ष 2023 मे डिसीजन आया था कि घरेलू पुराने लकड़ी जो आम ग्रामीणों के घरों में पूर्व से उपयोग में लाया गया सूखी लकड़ी चीरने की थी. परंतु मिल संचालकों के द्वारा चोरी चुपके जीवित लकड़ी चीरने की सूचना मिल रही थी. इसके बाद छापामारी नागेश्वर मेहता के आरा मिल से तीन ट्रैक्टर एवं हरिनाथ साव के मिल से एक ट्रैक्टर बोटा एवं चीरा हुआ लकड़ी को जब्त किया गया.
