स्वतंत्रता दिवस पर फुटबॉल टूर्नामेंट में कंप्यूटर प्रशिक्षण टीम विजयी

डीवीसी सीएसआर कोनार की ओर से फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया.

विष्णुगढ़.

डीवीसी सीएसआर कोनार की ओर से फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. उदघाटन उप महाप्रबंधक (असैनिक) और परियोजना प्रधान अजय कुमार ने किया. मौके पर प्रबंधक असैनिक गोपाल महतो, डॉक्टर बीएन मंडल, पवन कुमार, चंद्रशेखर और सी सीएसआर के प्रभारी सुनील कुमार मौजूद थे. प्रतियोगिता में 10 टीमों ने हिस्सा लिया. कंप्यूटर प्रशिक्षण प्राप्त कर रही लड़कियों और डीवीसी उवि की छात्राओं के बीच खेले गये मैच में कंप्यूटर प्रशिक्षण प्राप्त कर रही टीम 3-2 से विजयी रही. वहीं, पुरुषों की टीमों ने भी शानदार खेल का प्रदर्शन किया. इन टीमों में गीतांजलि क्लब कोनार, युवा क्लब जमनीजारा, एलजी क्लब गोदली टांड़, नवाटांड़ क्लब, वाइएससी क्लब बाडीसीमार, यूएसएम स्कूल बंचतरा, कोनार उच्च विद्यालय की टीम शामिल हैं. रेफरी की भूमिका बीके महतो हाई स्कूल, कोनार, पप्पू बेसरा और शिबू प्रजापति, लाइन मैन विजय हेंब्रम, करण बेसरा ने निभायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >