चौपारण के बेलाही में संपन्न हुआ 7 दिवसीय रात्रि फुटबॉल टूर्नामेंट: पूर्णाथाम की टीम बनी विजेता

हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के बेलाही में आयोजित सात दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल देर रात संपन्न हुआ. हजारों की संख्या में दर्शक, महिला-पुरुष, रात के अंधेरे में भी खेल का लुत्फ उठाते दिखे. यह आयोजन ग्रामीण क्षेत्र में फुटबॉल के प्रति बढ़ते जुनून को दर्शाता है.

चौपारण से अजय ठाकुर की रिपोर्ट

चौपारण(हजारीबाग). जिले के चौपारण प्रखंड अंतर्गत बेलाही पंचायत में आयोजित सात दिवसीय रात्रि फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला देर रात करीब दो बजे संपन्न हुआ. इस प्रतियोगिता में कुल 32 टीमों ने हिस्सा लिया था.

फाइनल मैच देखने के लिए बेलाही और आसपास के गांवों से हजारों की संख्या में पुरुष, महिलाएं और युवा दर्शक मैदान में पहुंचे. रात के अंधेरे में भी ग्रामीणों और खेल प्रेमियों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

पूर्णाथाम की टीम ने जीता खिताब, उपविजेता को मिले 41 हजार

रोमांचक फाइनल मुकाबले में पूर्णाथाम की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया. विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 61 हजार रुपये की नकद राशि प्रदान की गई. वहीं, बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करने वाली रतना की टीम उपविजेता रही, जिसे ट्रॉफी के साथ 41 हजार रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया गया.

सात दिनों तक रात में जुटने वाली भारी भीड़ ने ग्रामीण क्षेत्रों में फुटबॉल के प्रति बढ़ते जुनून को साबित किया.

सांसद और विधायक ने किया विजेताओं का सम्मान

समापन समारोह में हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल और विधायक मनोज कुमार यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. अतिथियों ने विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कार सौंपकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया. अपने संबोधन में उन्होंने युवाओं को खेल के प्रति समर्पित रहने और इस क्षेत्र में आगे बढ़कर अपना व अपने क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया.

फुटबॉल मैच में उपस्थित विधायक और सांसद | Prabhat Khabar Network

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >