चौपारण से अजय ठाकुर की रिपोर्ट
चौपारण.बेला भूषण्डी मैदान में आयोजित एक दिवसीय फुटबॉल मैच का उदघाटन मुखिया ममता कुमारी ने किया. भूषण्डी एवं बेल के बीच हुए रोमांचक मैच में बेला की टीम ने तीन गोल से भूषण्डी को हराकर विजेता बना.
मुखिया ने कहा खेल में भाग लेने से बच्चों का शारीरिक के साथ साथ मानसिक विकास होता है. खेल को खेल भावना से खेलना चाहिए. इस तरह के आयोजन से ग्रामीण क्षेत्र में छुपी प्रतिभाओं को निखरने का अवसर मिलता है.
विजेता एवं उप विजेता टीम को आयोजक कमेटी की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. मौके पर प्रदीप शर्मा, अश्वनी सिंह, रंजीत दांगी, शिव प्रसाद यादव, अभिषेक सिन्हा, सुमित पांडेय, अभिमन्यु सिंह, सुरेंद्र दांगी, भुनेश्वर साहू सहित कई लोग शामिल थे.
