बिजली चोरी के आरोप में 29 लोगों पर प्राथमिकी

बरही में कनीय अभियंता के नेतृत्व में छापामारी अभियान

बरही. बरही के कनीय अभियंता अभिषेक आनंद ने बिजली चोरी के आरोप में बरही थाना में 29 लोगों के विरुद्ध प्राथमिक दर्ज करायी है. इनमें गौरियाकरमा के रामचंद्र चौधरी, प्रदीप शर्मा, देवंती देवी, अशोक ठाकुर, बृजमोहन ठाकुर, जगन्नाथ पासवान, नागेश्वर पासवान, अशोक भुइयां, ब्रह्मदेव भुइयां, केदार राणा, टुन्नू कुमार, झब्बू साव, सौरभ कुमार यादव, तिलैया डैम के बेला निवासी प्रदीप कुमार राम, धर्मेंद्र कुमार, करगइयो निवासी केदार पंडित, सुनील यादव, मुकेश यादव, उमेश यादव, संतोष यादव, रामदेव यादव, बधियाजवाड़ निवासी अजीम अंसारी, कयूम अंसारी, रवि पासवान, बद्री पासवान, सफाइत अंसारी, अशोक यादव, कोनरा निवासी दिनेश कुमार, नौशाद आलम का नाम शामिल है. छापामारी दल में सहायक विद्युत अभियंता कटकमसांडी कृष्णदेव प्रजापति व कनीय विद्युत अभियंता चौपारण ओमकार जायसवाल शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUNIL PRASAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >