Hazaribagh: रोशनी से जगमगाईं मस्जिदें, सड़कों पर उमड़ा हुजूम; बरकट्ठा में धूमधाम से मना जश्न-ए-मिलादुन्नबी

बरकट्ठा में ईद मिलादुन्नबी के मौके पर जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाली गई। इस दौरान अमन और शांति के लिए दुआएं की गईं और क्षेत्र में जश्न का माहौल रहा।

हजारीबाग: हजारीबाग के बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र में जश्न-ए-मिलादुन्नबी का पर्व बुधवार को हर्षोल्लास और अकीदत के साथ मनाया गया. पर्व को लेकर रजा जामा मस्जिद बरकट्ठा और कोनहराखुर्द मस्जिद को रंग-बिरंगे फूलझड़ियों और आकर्षक रोशनी से सजाया गया. लोगों ने अपने घरों और मस्जिदों के आसपास इस्लामी झंडे लगाए.

मोहम्मद साहब के जन्म दिवस के अवसर पर बरकट्ठा में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया. इसमें कोनहराखुर्द मजार शरीफ, बरकट्ठाडीह, बरवां, बरकट्ठा बाजार समेत विभिन्न इलाकों से सैकड़ों लोग शामिल हुए. लोग गाजे-बाजे के साथ हाथों में झंडे और बैनर लेकर जुलूस में शामिल हुए तथा नारे लगाते हुए आगे बढ़े.

जुलूस बरकट्ठा मेन रोड, प्रखंड मुख्यालय, परबत्ता और बरकट्ठा थाना होते हुए मुख्य चौक पहुंचा, जहां जुलूस का समापन हुआ. इस दौरान पूरे मार्ग में लोगों में उत्साह और उमंग देखने को मिला.

अमन-चैन और भाईचारे के लिए मांगी दुआ

रजा जामा मस्जिद के इमाम मुफ्ती मोहिब आलम ने पूरी दुनिया की तरक्की, अमन-चैन, शांति, भाईचारे और मिल्लत कायम रहने के लिए दुआ की. उन्होंने लोगों से मोहम्मद साहब के बताए रास्ते पर चलने और समाज में प्रेम व भाईचारे की भावना मजबूत करने की अपील की.

जुलूस में झामुमो केंद्रीय सदस्य यासीन खान, कलीम खान, नसीम खान, सत्तार खान, मिनहाज अहमद, जसीम खान, मौलवी मेराज खान, जाहिद खान, हाजी फहीम खान, गफ्फार खान, मो. सत्तार, सराज खान, नवाब खान, सन्नी खान, मो. इमरान, शहबाज खान बंटी, जया अहमद, समीर अहमद, अयान अहमद, अब्दुल शकूर अंसारी, मो. महताब, सोनू खान, राजा खान, गोलू खान, मो. नाजिस, शराफत अंसारी, मो. मुमताज, खलील अंसारी और सुल्तान अंसारी समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. जुलूस में छोटे बच्चे भी उत्साह के साथ शामिल रहे.

कई गांवों में निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी

बरकट्ठा के अलावा सक्रेज, तरबेचवा, कोनहराकला, घंघरी, बंडासिंघा, शिलाड़ीह, जमुआ, बेड़ोकला, तुईयो, कलहाबाद समेत कई गांवों में भी जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया. विभिन्न इलाकों में लोगों ने उत्साह और अकीदत के साथ पर्व मनाया.

पूरे प्रखंड क्षेत्र में जश्न-ए-मिलादुन्नबी को लेकर उत्सवी माहौल रहा और लोगों ने आपसी सौहार्द के साथ पर्व मनाते हुए शांति व भाईचारे का संदेश दिया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Reyej

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >