हजारीबाग में शिक्षा विभाग का बनेगा ऑडिटोरियम, 200 से ज्यादा शिक्षक बैठ सकेंगे एक साथ

Hazaribagh News: हजारीबाग में शिक्षा विभाग का 4.94 करोड़ की लागत से आधुनिक ऑडिटोरियम बनना शुरू हो गया है. एक साल के भीतर ऑडिटोरियम का निर्माण काम पूरा होगा. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

हजारीबाग से आरिफ की रिपोर्ट

Hazaribagh News: झारखंड के हजारीबाग जिले में शिक्षा विभाग का अपना ऑडिटोरियम बनेगा. इसमें 200 से अधिक शिक्षकों को एक जगह एक साथ बैठने की व्यवस्था होगी. अभी ऑडिटोरियम नहीं रहने से शिक्षा विभाग को शिक्षकों के प्रशिक्षण सहित दूसरे कई महत्वपूर्ण कार्यों के लिए परेशानी से जूझना पड़ रहा है. ऑडिटोरियम बनने से इसका सीधा लाभ बड़ी संख्या में हजारीबाग सहित चतरा, कोडरमा और रामगढ़ के शिक्षकों को मिलेगा. 

22 अप्रैल से निर्माण काम हुआ शुरू 

शिक्षा विभाग लंबे समय से ऑडिटोरियम के निर्माण कार्य को लेकर कोशिश में था. अब जाकर शिक्षा विभाग का प्रयास रंग लाया है. बुधवार यानी 22 अप्रैल से ऑडिटोरियम का निर्माण कार्य शुरू किया गया है. शहर के झील रोड स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) परिसर के खाली पड़े जमीन पर ऑडिटोरियम के निर्माण कार्य पर 4.94 करोड़ खर्च किया जाएगा. झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद (जेईपीसी) ने जगह चुन कर ऑडिटोरियम के निर्माण कार्य की निविदा कार्य को पूरा किया है. 

एक साल में तैयार होगा ऑडिटोरियम 

एक वर्ष के भीतर ऑडिटोरियम का निर्माण काम पूरा होगा. इसमें स्टाफ क्वार्टर, दो प्रशिक्षण क्लासेस और बड़ा हाल यानी ऑडिटोरियम शामिल है. इसका उद्देश्य डिजिटल शिक्षा और बडी संख्या में हजारीबाग सहित पड़ोसी जिला चतरा, कोडरमा और रामगढ़ के शिक्षकों को एक जगह एकत्रित कर प्रशिक्षण को बढ़ावा देना है. वहीं, शिक्षक और छात्रों के लिए आधुनिक प्रशिक्षण केंद्र की तरह ऑडिटोरियम काम करेगा. ऑडिटोरियम के निर्माण में वर्तमान समय की सभी आधुनिक सुविधाएं मौजूद होगी. 

अब नहीं जाना पड़ेगा रांची 

ऑडिटोरियम के निर्माण का शुरू होने पर लोगों में खुशी का माहौल है. हजारीबाग शहर में ऑडिटोरियम नहीं रहने से शिक्षकों को प्रशिक्षण के लिए राजधानी रांची जाना पड़ता था. 

नई शिक्षा नीति के तहत बढ़ेगा प्रशिक्षण 

डीईओ प्रवीण रंजन ने कहा एक वर्ष के भीतर ऑडिटोरियम का निर्माण कार्य पूरा होगा. ऑडिटोरियम के लाभ से हजारीबाग सहित चतरा, कोडरमा और रामगढ़ जिले के शिक्षक समय-समय पर जुड़ेंगे. उन्होंने कहा नई शिक्षा नीति के तहत शिक्षकों के विभिन्न प्रशिक्षकों को अनिवार्य किया गया है. ऐसे में शिक्षकों के प्रशिक्षण को लेकर ऑडिटोरियम काफी अहम साबित होगा.

इसे भी पढ़ें: झारखंड में जल्द लागू होगी नई हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम, लाखों सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

इसे भी पढ़ें: गढ़वा के मिलावटखोरों पर एसडीएम साहेब का सर्जिकल स्ट्राइक, 3 क्विंटल मिठाइयां मिट्टी में दफन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >