सिझुआ व दांगी गांव में इको विकास समिति बनी

दोनों गांवों में हुई ग्राम सभा

इचाक. इको विकास समिति के गठन को लेकर सोमवार को सिझुआ एवं दांगी गांव में ग्रामसभा हुई. जिसमें वन विभाग के अधिकारी शामिल हुए. सिझुआ गांव में आयोजित ग्रामसभा की अध्यक्षता मुखिया रंजीत मेहता व दांगी ग्रामसभा की अध्यक्षता चेतलाल मेहता ने की. बैठक में जंगल बचाने पर चर्चा की गयी. इसके बाद सर्वसम्मति से दोनों गांव में इको विकास समिति का गठन किया गया. सिझुआ इको विकास समिति का अध्यक्ष संजय प्रसाद मेहता, उपाध्यक्ष रेणु कुमारी, सहसचिव अशोक प्रसाद मेहता, कार्यकारिणी सदस्य सत्येंद्र मेहता, नंदकिशोर मेहता, बसंत राम को बनाया गया. वहीं इको विकास समिति दांगी का अध्यक्ष दिलीप कुमार, उपाध्यक्ष मनीता कुमारी, सहसचिव रामप्रवेश कुमार बनाये गये. कार्यकारिणी सदस्य में शशि देवी, सावित्री देवी, रीना देवी, तालेश्वर प्रसाद मेहता के अलावा 18 लोग शामिल किये गये. मौके पर उप प्रमुख सत्येंद्र मेहता, प्रभारी वनपाल पवन कुमार कश्यप, श्रवण कुमार मेहता, बिरसा हरित चेतना अभियान से अजय सिंह, सुजीत भारती, चंद्रधारी प्रसाद, मनोहर यादव, किशोरी मेहता, सीताराम मेहता, सत्येंद्र मेहता, शंकर कुमार, दांगी में डेगनारायण मेहता, कुमार संतोष, नरेश मेहता, विवेक कुमार के अलावा ग्रामीण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >