डीएसपी ने किया दुर्घटना स्थल का निरीक्षण

डीजल चोरों का पीछा करने में आरक्षी की हुई थी मौत

चरही. चरही थाना में पदस्थापित आरक्षी रामाशंकर पांडेय की मौत ड्यूटी के दौरान सड़क हादसे में शुक्रवार की देर रात हो गयी थी. वाहन से डीजल चोरी करने वाले गिरोह को पीछा करने के क्रम में मांडू हाइवे पर उनकी मौत हो गयी थी. इस हादसे की जांच के लिए सोमवार को विष्णुगढ़ सीडीपीओ बैजनाथ प्रसाद रविवार को चरही थाना पहुंचे. थाना प्रभारी कुंदन कांत विमल और कई पुलिस कर्मियों के साथ दोनों जगहों पर गये. सबसे पहले पंद्रह माइल स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, जहां अज्ञात चोर वाहन से तेल अपने वाहन में चुरा रहे थे. इसके बाद डीएसपी ने पुनः मांडू पहुंच कर दुर्घटना स्थल का भी निरीक्षण किया.

ब्लॉक में प्रत्येक मंगलवार को लगेगा जनता दरबार

बरही. प्रखंड विकास पदाधिकारी जयपाल महतो ने बताया कि 15 जुलाई से प्रत्येक मंगलवार को प्रखंड सभागार में जनता दरबार का आयोजन किया जायेगा. 15 जुलाई को जनता दरबार का उदघाटन बरही अनुमंडल पदाधिकारी जोहन टुडू करेंगे. जनता के कल्याण व विकास के लिए चलायी जा रही राज्य सरकार व केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को उचित समय पर मिल सके, यही जनता दरबार का उद्देश्य होगा. ग्रामीणों की शिकायतों का जनता दरबार में त्वरित गति से निष्पादन किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUNIL PRASAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >