हाथियों से बचाव के लिए सुरक्षा किट का वितरण

किट में टॉर्च, केरोसिन व मशाल शामिल

टाटीझरिया. पश्चिमी वन प्रमंडल के निर्देश पर जंगली हाथियों से प्रभावित भराजो, अमनारी, टटगांवा, नारायणपुर, बेडमक्का समेत कई गांवों में गुरुवार को सुरक्षा किट का वितरण वन क्षेत्र पदाधिकारी ने किया. किट में ग्रामीणों को टॉर्च, केरोसिन व मशाल उपलब्ध कराया गया. अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में हाथियों के भ्रमण को देखते हुए जान-माल की सुरक्षा के लिए यह कदम उठाया गया. साथ ही कई गांव की सीमाओं पर लाइट लगायी गयी है, ताकि हाथियों के प्रवेश को रोका जा सके. वन पदाधिकारी विद्याभूषण ने बताया कि हाथियों को भगाने के लिए अकेले न जाये. हमेशा समूह में रहें. हाथी के बहुत नजदीक न जायें. रात में खेतों की रखवाली करते समय जमीन पर आग जलायें.

गुजरात में हादसे में मृत युवक का अंतिम संस्कार

इचाक. थाना क्षेत्र के खुटरा गांव निवासी सुरेश कुशवाहा (52 वर्ष) की मौत गुजरात में सड़क दुर्घटना में 17 फरवरी को हो गयी थी. उसका शव गुरुवार की शाम खुटरा गांव पहुंचा. इसके बाद गांव के श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया. मुखाग्नि पुत्र सुधीर कुमार ने दी. सुरेश कुशवाहा के ट्रक में अज्ञात हाइवा ने जोरदार टक्कर मार दी थी. जिस कारण ट्रक पीछे लुढ़क गया और चक्का के नीचे दबने से उसकी मौत हो गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >