प्रभात खबर परिचर्चा : वार्ड नंबर सात की बदहाल स्थिति पर लोगों में नाराजगी

हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र के वार्ड सात में मूलभूत सुविधाओं को लेकर लोगों में गहरी नाराजगी है.

हजारीबाग. हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र के वार्ड सात में मूलभूत सुविधाओं को लेकर लोगों में गहरी नाराजगी है. बिजली, पानी, साफ-सफाई और नाली की समस्या से जूझ रहे स्थानीय निवासियों ने प्रभात खबर परिचर्चा में खुलकर अपनी बात रख रहे हैं. लोगों ने बातचीत में कहा कि समस्याएं नई नहीं हैं, बल्कि लंबे समय से चली आ रही हैं. खासकर ट्रांसफार्मर खराब होने से बिजली संकट, नियमित सफाई के अभाव में गंदगी का अंबार और मच्छरों का प्रकोप लोगों की दिनचर्या को प्रभावित कर रहा है. लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद समाधान नहीं हो रहा है. वार्ड नंबर सात के निवासियों ने नगर निगम से अविलंब ठोस कदम उठाने की मांग की है.

13हैज19में- सुबोध कुमार

वार्ड सात के निवासी सुबोध कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर खराब रहने से बिजली की गंभीर समस्या है. गली-मोहल्लों में कूड़ा जमा रहता है और नियमित सफाई नहीं होती, जिससे मच्छरों की संख्या बढ़ गई है.

13हैज20में-मनोहर राणा

मनोहर राणा ने कहा कि पानी की आपूर्ति अनियमित है. बीच-बीच में पानी नहीं आने से काफी परेशानी होती है. शाम होते ही मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है.

13हैज21में- मनोज कुमार यादव

मनोज कुमार यादव ने नाराजगी जताते हुए कहा कि नालियां गंदी पड़ी रहती हैं. कई बार सफाई को लेकर आवाज उठाई गई, लेकिन ध्यान नहीं दिया गया.

13हैज22में- अजमत

अजमत ने भी पानी और गंदगी को सबसे बड़ी समस्या बताया. उनका कहना है कि लोग शिकायत करते-करते थक गए हैं, लेकिन व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा.

13हैज23में- मो हुसैन

इमली चौक मस्जिद के पास रहने वाले मोहम्मद हुसैन ने कहा कि शाम के समय मच्छर भिनभिनाते रहते हैं. कई बार पानी नहीं रहने से खाना बनाने में भी दिक्कत हो जाती है.

13हैज24में- सोनू राम

सोनू राम ने बताया कि उनकी टोली में चारों ओर गंदगी फैली है. नाली जाम है, पानी की किल्लत है और बिजली की समस्या अलग से बनी रहती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >