जागरण शोभा यात्रा में उमड़े श्रद्धालु, महाआरती एवं भंडारा का आयोजन

कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर इचाक प्रखंड के ऐतिहासिक लक्ष्मी नारायण मंदिर बड़ा अखाड़ा से बुधवार की अहले सुबह भव्य जागरण शोभायात्रा निकाली गयी.

5इचाक1में- प्रातः जागरण कार्यक्रम में शामिल भक्त श्रद्धालु इचाक. कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर इचाक प्रखंड के ऐतिहासिक लक्ष्मी नारायण मंदिर बड़ा अखाड़ा से बुधवार की अहले सुबह भव्य जागरण शोभायात्रा निकाली गयी. ढोलक मंजीरा के साथ भजन गाते झूमते बड़ी संख्या में श्रद्धालु छोटा अखाड़ा, सूर्य मंदिर, बुढ़िया माता मंदिर समेत विभिन्न शिव मंदिरों एवं देव मंदिरों का भ्रमण कर पूजा अर्चना किया गया. संध्या को महाआरती एवं भंडारा के साथ एक माह से चलने वाला प्रातः जागरण कार्यक्रम संपन्न हुआ. अंतिम दिन बड़ी संख्या में धर्म प्रेमियों ने शोभायात्रा में भाग लिया. जिससे पूरा क्षेत्र भक्ति से गुंजायमान कर दिया. लक्ष्मी नारायण मंदिर बड़ा अखाड़ा इचाक की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान माना जाता है. कार्यक्रम का नेतृत्व प्रकाश राम ने किया. महंत विजयानंद दास और मंदिर के पुजारी जितेंद्र पांडेय ने मंगला आरती संपन्न कराया. प्रकाश राम ने बताया कि यह परंपरा कई वर्षों से जारी है. इसका उद्देश्य समाज में धार्मिक चेतना और आध्यात्मिक जागरूकता फैलाना है. कार्यक्रम को सफल बनाने में सुन्दर सोनी, बीरू पाण्डेय, महेश वैध, विशेश्वर वैध, पन्नू राम, गजेंद्र प्रजापति, राजद नेता शत्रुघ्न राम, दुखन मोदी, बशिष्ट दास, हरी साव, छोटू कैटर, महेंद्र गोप आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा. शोभायात्रा में मुखिया अशोक कपरदार, पूर्व मुखिया निर्मल कुमार, निवर्तमान विधायक प्रतिनिधि सच्चिदानंद अग्रवाल, पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष गौतम नारायण सिंह, सुभाष सोनी, भागवत मेहता, मोहन केसरी, गोविंद केसरी, संजीत गुप्ता, भोला भगत, आरएसएस के संदीप सोनी, मिंकू अग्रवाल, शंकर सोनी, उमेश वर्मा, अर्जुन सोनी, राजू वर्मा, विहिप के अभिषेक कुमार, आशीष सोनी, पप्पू पाण्डेय, रघु पाण्डेय, राजेश अग्रवाल, राजू वर्मा,उदय भगत जीएम कॉलेज प्रभारी पंकज कुमार, अविनाश कुमार मेहता, करण कुमार, आशीष अग्रवाल, कौशल मेहता, छोटन यादव, मेहता, अशोक राम समेत बड़ी संख्या में धर्म प्रेमी शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >