डीसी ने लगाया जनता दरबार, सुनी समस्याएं

उपायुक्त नैंसी सहाय ने मंगलवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार लगाया.

हजारीबाग.

उपायुक्त नैंसी सहाय ने मंगलवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार लगाया. विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों ने समस्याओं से उपायुक्त को अवगत कराया और इससे संबंधित आवेदन दिया. उपायुक्त ने इन आवेदनों को संबंधित विभाग को भेजा और जांच कर समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया. जनता दरबार में मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के रोला निवासी दिव्यांग अमित कुमार ने ट्राई साइकिल उपलब्ध कराने की मांग की. सेवानिवृत्त शिक्षिका कृष्णा कुमारी ने पेंशन बहाल करने का अनुरोध किया. बरही थाना क्षेत्र के सैबुन अंसारी ने जमीन हड़पने और मारपीट करने की शिकायत की. कोलघट्टी निवासी सोनी देवी और ग्वालटोली निवासी रिंकी कुमारी ने राशन कार्ड निर्गत करने की मांग की. इसके अलावा अन्य मामले को लेकर लोगों ने आवेदन दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >