जल जीवन मिशन की धीमी प्रगति पर सीपीएम ने जतायी चिंता, चरणबद्ध आंदोलन का निर्णय

हजारीबाग में सीपीएम ने जल जीवन मिशन की प्रगति पर गंभीर चिंता जताई है. उनका कहना है कि 55 लीटर पानी प्रतिदिन देने का लक्ष्य विफल हो गया है. पार्टी इन समस्याओं को लेकर जनता के साथ मिलकर चरणबद्ध आंदोलन करेगी.

हजारीबाग. सीपीएम जिला कमेटी की बैठक सोमवार को जिला कार्यालय में तपेश्वर राम भुइयां की अध्यक्षता में हुई. जिला सचिव गणेश कुमार सीटू ने पिछली बैठक के बाद जिले की गतिविधियों पर रिपोर्ट पेश की. उन्होंने जल जीवन मिशन की प्रगति पर सवाल उठाते हुए कहा कि हजारीबाग के 16 प्रखंडों में 7818 जलमीनार बनाने का लक्ष्य था, जिसमें 4596 का निर्माण पूरा हुआ है. ग्रामीण परिवारों को प्रतिदिन प्रति व्यक्ति 55 लीटर पानी उपलब्ध कराने की योजना जिले में लगभग विफल हो गयी है.

रिपोर्ट में नगर निगम की सड़क, नाली और साफ-सफाई की व्यवस्था पर भी चिंता जतायी गयी. सिंघानी से कदमा तक बनने वाली एनएच-522 सड़क के निर्माण से पहले लीकेज पाइप बंद करने और दोनों ओर नाली बनाने की मांग की गयी. इंद्रपुरी चौक-कटकमसांडी सड़क की मरम्मत तथा शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल की व्यवस्था में सुधार की मांग भी उठायी गयी.

रिपोर्ट पर सदस्यों ने चर्चा की और इसे सर्वसम्मति से पारित किया. बैठक में निर्णय लिया गया कि इन समस्याओं को लेकर पार्टी जनता के सहयोग से चरणबद्ध आंदोलन करेगी. बैठक में ईश्वर महतो, सुरेश कुमार दास, लक्ष्मी नारायण सिंह, रामचंद्र महतो, किरण देवी, अंजू देवी और शोभा देवी मौजूद थीं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithun

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >