हजारीबाग. सरहुल मैदान स्थित मांझी थान जाहेर थान परिसर में पांच दिवसीय चंपा दिशोम सोहराय महापर्व का चौथा दिन जाले के रूप में मनाया गया. ऑल संथाल स्टूडेंट यूनियन, यंग ब्लड आदिवासी समाज के केंद्रीय अध्यक्ष मनोज टुडू ने कहा कि सोहराय महापर्व के जाले में गांव के सभी सक्रिय सदस्य खानपान के साथ विकास की रणनीति बनाते हैं. इस दौरान जनजाति ओलचिकी लिपि, संथाल भाषा, परिधान, समाज के इतिहास, कला-संस्कृति, आर्थिक विकास, कृषि एवं पशुपालन के विकास पर चर्चा की गयी. समाज को एकता के सूत्र में बांधने का निर्णय लिया गया. साप्ताहिक ऑनलाइन मीटिंग कर विकास के कार्य की समीक्षा की बात कही गयी. कहा गया कि महीना में एक बार ऑफलाइन मीटिंग की जायेगी. कार्यक्रम केंद्रीय अध्यक्ष मांझी हड़ाम मनोज टुडू एवं जिला नायके विकास टुडू के नेतृत्व में मनाया गया. आयोजन में आनंद सोरेन, नरेश सोरेन, विजय सोरेन, किशोर हांसदा, मनोहर सोरेन, प्रवेश हांसदा, चंदन किस्कू, कैलाश किस्कू, राजकुमार किस्कू, अशोक मुर्मू, रविंद्र हेंब्रम, राहुल हेंब्रम, संतोष हेंब्रम, नीलांबर हेंब्रम, सुनील मरांडी, नवीन सोरेन, अंमिका टोप्पो, मनी टोप्पो, पप्पू उरांव सहित अन्य उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
