हजारीबागः उपायुक्त हेमंत सती ने सोमवार को जिला पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने पुस्तकालय में पठन-पाठन की व्यवस्था, बिजली, पेयजल, साफ-सफाई समेत विद्यार्थियों को उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया.
विद्यार्थियों से बातचीत कर पढ़ाई की ली जानकारी
उपायुक्त ने पुस्तकालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों से बातचीत की और उनकी पढ़ाई के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के बारे में जानकारी ली. उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, मेहनत और अनुशासन के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया. साथ ही अनावश्यक व्यवधानों से बचते हुए पूरी लगन के साथ पढ़ाई करने की सलाह दी.
ये भी पढ़ें- माॅडल स्कूल बरकट्ठा में प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बने बसंत कुमार, सबिता बनी उपाध्यक्ष
विद्यार्थियों ने अध्ययन का समय बढ़ाने का किया आग्रह
बातचीत के दौरान विद्यार्थियों ने उपायुक्त से पुस्तकालय के अध्ययन का समय बढ़ाने का आग्रह किया. विद्यार्थियों की मांग पर उपायुक्त ने पुस्तकालय में वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध कराने और सोलर पैनल लगाने की दिशा में पहल करने की बात कही.
साफ-सफाई और बेहतर व्यवस्था का दिया निर्देश
डीसी ने पुस्तकालय कर्मियों को नियमित रूप से साफ-सफाई रखने और विद्यार्थियों की जरूरतों पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया. उन्होंने उपलब्ध संसाधनों के बेहतर रखरखाव के साथ विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने पर जोर दिया.
ये भी पढ़ें- जलती चिता में जलाकर कर दी थी बुजुर्ग की हत्या, दो साल बाद चढ़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार
