जल जीवन मिशन की धीमी प्रगति पर सीपीएम ने जतायी चिंता, चरणबद्ध आंदोलन का निर्णय

हजारीबाग में CPM ने जल जीवन मिशन की धीमी प्रगति पर सवाल उठाए. 16 प्रखंडों में पानी का लक्ष्य फेल, सड़क व अस्पताल पर भी चिंता जताई गई. पार्टी ने जन सहयोग से चरणबद्ध आंदोलन का निर्णय लिया है.

हजारीबाग. सीपीएम जिला कमेटी की बैठक सोमवार को जिला कार्यालय में तपेश्वर राम भुइयां की अध्यक्षता में हुई. जिला सचिव गणेश कुमार सीटू ने गत बैठक के बाद जिले की गतिविधियों की रिपोर्ट पेश की. उन्होंने जल जीवन मिशन की प्रगति पर सवाल उठाते हुए कहा कि हजारीबाग के 16 प्रखंडों में 7818 जलमीनार बनाने का लक्ष्य था, जिसमें 4596 का निर्माण पूरा हुआ है. उन्होंने कहा कि ग्रामीण परिवारों को प्रतिदिन प्रति व्यक्ति 55 लीटर पानी उपलब्ध कराने की योजना जिले में लगभग विफल हो गयी है.

रिपोर्ट में नगर निगम की सड़क, नाली और साफ-सफाई की व्यवस्था पर भी चिंता जतायी गयी. सिंघानी से कदमा तक बनने वाली एनएच-522 सड़क के निर्माण से पहले लीकेज पाइप बंद करने और दोनों ओर नाली बनाने की मांग की गयी. इंद्रपुरी चौक-कटकमसांडी सड़क की मरम्मत तथा शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल की व्यवस्था में सुधार की मांग भी उठायी गयी.

रिपोर्ट पर सदस्यों ने चर्चा की और उसे सर्वसम्मति से पारित किया. बैठक में निर्णय लिया गया कि इन समस्याओं को लेकर पार्टी जनता के सहयोग से चरणबद्ध आंदोलन करेगी. बैठक में ईश्वर महतो, सुरेश कुमार दास, लक्ष्मी नारायण सिंह, रामचंद्र महतो, किरण देवी, अंजू देवी व शोभा देवी मौजूद थीं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >