डुमरी में देवी मंदिर का निर्माण शुरू

30 लाख की लागत से बनेगा, भूमि पूजन में शामिल हुए ग्रामीण

चौपारण. डुमरी में भगवती मंदिर निर्माण को लेकर गुरुवार को भूमि पूजन किया गया. इसमें बड़ी संख्या में गांव के लोग शामिल हुए. निर्माण समिति के अध्यक्ष बीरेंद्र रजक ने बताया कि वर्षों पुराना यह मंदिर जर्जर हालत में पहुंच चुका था. सुरक्षा और धार्मिक भावनाओं को देखते हुए समिति ने सर्वसम्मति से नये मंदिर निर्माण का निर्णय लिया है. जन सहयोग से मंदिर का निर्माण 30 लाख की लागत से होगा. ग्रामीणों ने बताया कि नया मंदिर न सिर्फ आस्था का केंद्र बनेगा, बल्कि गांव की पहचान को भी नयी दिशा देगा. भूमि पूजन में मुखिया बीरेंद्र रजक, भुनेश्वर रजक, पूर्व मुखिया भैरो साव, नकुलदेव रजक, टिंकू कुमार, छोटन साव, बसंत साव, जगरनाथ साव, जीबलाल रजक, मनोज रजक, संजय साव, भोला साव, सुनील साव, लिलो साव, मोहन साव, निशा देवी, कुंती देवी, निर्मला देवी, प्रमिला देवी, रघुनाथ रजक, सहदेव यादव, रवींद्र यादव, बहादुर रजक, लखन साव सहित अन्य शामिल थे.

बेलकप्पी में मारपीट, एक घायल

बरकट्ठा. प्रखंड क्षेत्र के ग्राम बेलकप्पी में मारपीट में युगल नायक (53 वर्ष) घायल हो गये. उनका इलाज गुरुवार की सुबह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरकट्ठा में किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUNIL PRASAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >