कांग्रेस ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका

केंद्र सरकार के सभी वादे खोखले साबित हुए : राजीव रंजन प्रसाद

हजारीबाग. केंद्र सरकार की नीतियों, पेट्रोल-डीजल, दूध एवं सीएनजी गैस के मूल्यों में वृद्धि एवं किल्लत के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने झंडा चौक पर केंद्र सरकार का पुतला दहन किया. नेतृत्व पूर्व मंत्री सह जिलाध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल ने किया. प्रदेश महासचिव सह जिला प्रभारी राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में महंगाई चरम छू रही है. इससे जनता की कमर टूट गयी है. केंद्र सरकार ने चुनाव के पूर्व में कहा था कि महंगाई कम करेंगे, लेकिन सभी वादे अब तक खोखली साबित हुए. आम जनता इसका जवाब आगामी लोकसभा चुनाव में देगी. भाजपा की सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकेगी. मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष भीम कुमार, प्रदेश महासचिव जय शंकर पाठक, प्रदेश काॅर्डिनेटर बिनोद कुशवाहा, प्रदेश सचिव रेणू कुशवाहा, मनीषा टोप्पो, डाॅ प्रकाश कुमार, निसार खान, सलीम रजा सहित प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष के अतिरिक्त कार्यकर्ता उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >