दो अखाड़ाें के बीच झड़प, चार घायल

पेलावल पुलिस ने घायलों का इलाज कराया.

कटकमसांडी. गदोखर में मुहर्रम मनाने के दौरान दो अखाड़ों के बीच झड़प में चार लोग घायल हो गये. पेलावल पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर सभी घायलों का स्थानीय स्तर पर इलाज कराया. पेलावल थाना प्रभारी वेद प्रकाश ने कहा कि सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है.

टोटो और कार में टक्कर, दो लोग घायल

हजारीबाग. हजारीबाग नेशनल पार्क के समीप रविवार को एक टोटो और कार के बीच टक्कर हो गयी. इस घटना में टोटो में सवार महिला व एक बुजुर्ग व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये. महिला का कंधा टूट गया है. वहीं बुजुर्ग के सिर और पीठ में चोटें आयी है. जबकि कार में चार से अधिक लोग सवार थे, जिसमें एक गर्भवती महिला और उसके दो छोटे बच्चे भी थे. सभी सुरक्षित हैं. भद्रकाली से लौट रहे मुक्तिधाम सेवा संस्थान के नीरज कुमार ने हादसे को देखकर अपनी गाड़ी रोकी. स्थानीय लोगों के साथ मिलकर घायलों को सड़क से हटाकर टोटो व एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >